आइए आज हम आपको बताते है की दूध की शुद्धता की पहचान कैसे करें–


1. दूध की पहचान करने के लिए सर्वप्रथम आप उसकी खुशबू लें यदि उस दूध में साबुन जैसी गंध आती है तो वह दूध सिंथेटिक है इसके विपरीत शुद्ध दूध में कुछ खास गंध नहीं आती है.
2. शुद्ध दूध स्वाद में हल्का मीठा होता है, जबकि नकली और सिंथेटिक दूध का स्वाद डिटर्जेंट और सोडा मिला होने के कारण कड़वा हो जाता है.
3. शुद्ध दूध को कुछ समय या 1 से अधिक दिन भी स्टोर करने पर उसका रंग नहीं बदलता, जबकि नकली दूध कुछ ही समय के बाद पीला पड़ने लगता है.
4. दूध में पानी के मिलावट की पहचान करने के के लिए दूध को एक काली सतह पर थोड़ा सा गिरा दे यदि दूध असली होगा तो उसके पीछे एक सफेद लकीर छूटेगी अन्यथा नही.
5. यदि हम शुद्ध दूध को उबालते है तो उसका रंग नही बदलता है, वहीं नकली दूध उबालने पर पीले रंग का हो जाता है.
6. दूध में पानी की मिलावट की जांच के लिए दूध को किसी चिकनी सतह जैसे लकड़ी या पत्थर की सतह पर दूध की एक या दो बूंद टपकाइये आप देखेंगे की यदि दूध शुद्ध है तो निचे की और बहने पर उसके पीछे सफ़ेद धारी जैसा निशान हो जायेगा यदि ऐसा नही होता है तो दूध अशुद्ध है.
7. यदि हम दूध को हाथो में लेकर हाथों के बीच रगड़ते है तो हमे हाथो में कोई चिकनाहट महसूस नहीं होती तो वह दूध शुद्ध है इसके विपरीत यदि हाथो में चिकनाहट होती है तो दूध अशुद्ध है यह चिकनाहट डिटर्जेंट जैसी होगी

Comments

Popular posts from this blog

सूर्य नारायण धाम

"हम सब निर्णय करें" गौमाता के जीवन के लिए

न्याय अधिकारी