Posts

Showing posts from 2017

गाय माता की रक्षा एवं सेवा से प्रापत होने वाला पुण्य

Image
1– जिस भूमि पर गाय को रविवार के दिनस्नान कराया जाता है,वहां लक्ष्मी का वासहोता है तथा लक्ष्मी स्थिर रहतीहै,वहां के निवासी स्वस्थ एवं चैन से रहते है. 2 – जिस घर में गौमूत्र का यदा-कदा छिडकाव किया जाता हो,वह घरलक्ष्मी से युक्त होता है. 3– घर के किसी भी भाग में हमेशा गोबरलेपन करने से लक्ष्मी उस घर में सततबनी रहती है. 4– गाय को स्नान कराने वाले को कोटि-कोटि पुण्य प्राप्त होता है... 5. आजकल लोग गौ माता को कुछभी बचाकुचा खाना देते हैं.... यादरहे कि आपके घर के सामने गौ माताजो भी खाती है वो आपकेपूर्वजो को मिलता है. 6 गाय के दुध में स्वर्ण तत्व पाये जातेहै .यह तत्व माँ के दुध के अतिरिक्त दुनियाँ मेंकिसी भी पदार्थ में नही है। 7 गाय के गोबर से प्रतिवर्ष 4500 लीटर बायोगैस मिल,सकता है।. 8 गाय,द्वारा छोड़ी गयी श्वास से सभी अदृश्य एवं हानिकारक,बैक्टेरिया मर जाते है| ये अंदर ऑक्सीजन लेती है लेकिन बाहर (co2 +o2) छोडती है जिसमें o2 की प्रमाण ज्यादा है 9 गाय के सिंग चंद्रमा से आने वाली ऊर्जा को अवशोषित कर शरीर को देते है| प्रतिदिन गाय के सिंग पर हाथ फेरने से गुस्सा नहीं आता है।

मरणासन्न से पहले रावण ने लक्ष्मण को बताई थी ये 3 बातें

Image
 जिस समय रावण मरणासन्न अवस्था में था, उस समय श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि इस संसार से नीति, राजनीति और शक्ति का महान् पंडित विदा ले रहा है, तुम उसके पास जाओ और उससे जीवन की कुछ ऐसी शिक्षा ले लो जो और कोई नहीं दे सकता। श्रीराम की बात मानकर लक्ष्मण मरणासन्न अवस्था में पड़े रावण के सिर के नजदीक जाकर खड़े हो गए। रावण ने कुछ नहीं कहा। लक्ष्मणजी वापस रामजी के पास लौटकर आए। तब भगवान ने कहा कि यदि किसी से ज्ञान प्राप्त करना हो तो उसके चरणों के पास खड़े होना चाहिए न कि सिर की ओर। यह बात सुनकर लक्ष्मण जाकर इस रावण के पैरों की ओर खड़े हो गए। उस समय महापंडित रावण ने लक्ष्मण को तीन बातें बताई जो जीवन में सफलता की कुंजी है। 1- पहली बात जो रावण ने लक्ष्मण को बताई वह ये थी कि शुभ कार्य जितनी जल्दी हो कर डालना और अशुभ को जितना टाल सकते हो टाल देना चाहिए यानी शुभस्य शीघ्रम्। मैं श्रीराम को पहचान नहीं सका और उनकी शरण में आने में देरी कर दी, इसी कारण मेरी यह हालत हुई। 2- दूसरी बात यह कि अपने प्रतिद्वंद्वी, अपने शत्रु को कभी अपने से छोटा नहीं समझना चाहिए, मैं यह भूल कर गया | मैंने जिन्हें साध...

रावण जैसी ‘अहंकारी संतान’ मिलती है

Image
हिन्दू पौराणिक इतिहास इस बात का गवाह है कि दुनिया भर में लंकापति रावण से बड़ा शिव भक्त नहीं हुआ, जिसकी कठोर तपस्या ने शिवजी को भी उसे वरदान देने के लिए विवश कर दिया था। महापंडित रावण का जन्म दरअसल इसका रहस्य रावण के जन्म से ही जुड़ा है। रावण, एक ऋषि पिता और असुर माता की संतान था। उनके पिता प्रख्यात ऋषि विश्रवा थे लेकिन माता एक असुर थी, जिनका नाम कैकेसी था। असुर रावण एक ऋषि की संतान होने के बावजूद रावण ने असुर के रूप में क्यों जन्म लिया? क्यों उसका किसी साधारण मनुष्य के रूप में नहीं बल्कि दैत्य के रूप में जन्म हुआ? पौराणिक कथा एक पौराणिक कथा के अनुसार रावण का असुर रूप में जन्म लेना उसकी माता की भूल थी। यदि कैकेसी ने वह भूल ना की होती तो आज रावण को दुनिया दैत्य रावण के नाम से ना जानती। ऋषि विश्रवा संयोग से प्रकाण्ड ऋषि विश्रवा का विवाह एक असुर कन्या कैकेसी से हो गया। विवाह पश्चात एक शाम ऋषि पूजा-पाठ में व्यस्त थे। वे तन-मन से अपनी पूजा में लीन थे कि तभी कैकेसी ने उनसे संसर्ग की इच्छा प्रकट की। कैकेसी का हठ ऋषि ने इनकार करते हुए कहा कि वो उन्हें पूजा जैसे पवित्र कार्य को करने ...

श्री गणेश जी का एकाग्रचित होकर करें जाप इस स्त्रोत ......

Image
गणपति को सभी देवी-देवताअों में सर्वप्रथम पूजा जाता है। हर शुभ कार्य करने से पूर्व श्री गणेश जी की पूजा का विधान है। श्रीगणेश जी की आराधना से बड़े से बड़े कष्ट मिट जाते हैं। वहीं गणेश स्त्रोत एक ऐसा मंत्र हैं जिसके जाप मात्र से सभी बिगड़े कार्य बन जाते हैं अौर व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है। सुबह शीघ्र उठकर स्नानादि कार्यों से निवृत होकर श्रीगणेश की पूजा करें। उसके बाद एकाग्रचित होकर श्रीगणेश का ध्यान करते हुए गणपति स्त्रोत का 7 या 11 बार जाप करें। इस स्त्रोत के जाप से व्यक्ति की सभी परेशानियों का नाश हो जाएगा। इसके साथ ही दुर्भाग्य का नाश हो सौभाग्य की प्राप्ति होती है। व्यक्ति को सुख-समृद्धि व यश भी मिलता है। गणपति स्रोत सरागिलोकदुर्लभं विरागिलोकपूजितं सुरासुरैर्नमस्कृतं जरापमृत्युनाशकम्। गिरा गुरुं श्रिया हरिं जयन्ति यत्पदार्चकाः नमामि तं गणाधिपं कृपापयः पयोनिधिम् ॥1॥ गिरीन्द्रजामुखाम्बुज प्रमोददान भास्करं रीन्द्रवक्त्रमानताघसङ्घवारणोद्यतम्। सरीसृपेश बद्धकुक्षिमाश्रयामि सन्ततं शरीरकान्ति निर्जिताब्जबन्धुबालसन्ततिम् ॥2॥ शुकादिमौनिवन्दितं गकारवाच्यमक्षरं प्रकाम...

सूर्य नारायण धाम

Image
वेदत्रयी स्वरूपा संसार की उत्पत्ति, स्थिति और प्रलय के कारण विवस्वान की आकाशीय पूजा का हिन्दुओं में अनादिकाल से प्रचलन रहा है। हिन्दूमत के अनुसार ज्योतिपुंज, ऊर्जादायक, जगत के एकमात्र नेत्र, अग्नि के समान निर्मल, स्वर्ण कांतियुक्त सूर्य देव की प्रात:कालीन बेला में दैनिक पूजा से जीवन के समस्त रत्न अनायास ही प्राप्त हो जाते हैं। भारत के सूर्य नारायण की मंदिरों में देवरूप में पूजा करने की परिपाटी भी पुरातन है। देवाधिदेव सूर्यदेव की पूजा देश के भिन्न-भिन्न मंदिरों में असीम श्रद्धा एवं विश्वास के साथ की जाती है। देश में सूर्य भगवान के भव्य मंदिरों में कोणार्क उड़ीसा का मंदिर अग्रगण्य है। इसके पश्चात हिमाचल के सूर्य नारायण मंदिर नीरथ का नाम आता है। नीरथ एक पौराणिक ग्राम है। लोक धारणा है कि यह गांव भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की शौर्य स्मृतियों से जुड़ा है। नीरथ ग्राम के नामकरण का आधार भी परशुराम का अटूट पराक्रम बताया जाता है। लोकश्रुति है कि तत्कालीन परिस्थितियों में नीरथ पर दैत्य का एकछत्र साम्राज्य था। दैत्य के भय से गांव आबाद नहीं हो पा रहा था। दैत्य की भयंकर गर्जना से सारा वात...

माँ लक्ष्मी

Image
                                    शुक्रवार  माँ लक्ष्मी का दिन  माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करना बड़ा ही आसान है आज  यह चमत्कारी उपाय करें आज शाम के समय माँ लक्ष्मी के मंदिर जाकर अपनी आयु के बराबर साबुत पान मीठे चढ़ाएं अब "रक्तचन्दनसम्मिश्रं पारिजातसमुद्भवम् | मया दत्तं महालक्ष्मि चन्दनं प्रतिगृह्यताम् ||  ॐ महालक्ष्म्यै नमः रक्तचन्दनं समर्पयामि" इस धनपति मंत्र के १०८ जाप करें  घर आने के बाद माँ लक्ष्मी को प्रणाम करें और गृह लक्ष्मी को धन दें बरकत अवश्य होगी

ऩारायण कृपा......

Image
एक नगर में एक सेठ व सेठानी रहते थे और सेठानी रोज विष्णु भगवान की पूजा करती थी. सेठ को उसका पूजा करना बिलकुल अच्छा नहीं लगता था. इसी वजह से एक दिन सेठ ने सेठानी को घर से निकाल दिया. घर से निकलने पर वह जंगल की ओर गई तो देखा चार आदमी मिट्टी खोदने का काम कर रहे थे. उसने कहा कि मुझे नौकरी पर रख लो. उन्होंने उसे रख लिया लेकिन मिट्टी खोदने से सेठानी के हाथों में छाले पड़ गए और उसके बाल भी उड़ गए. वह आदमी कहते हैं कि बहन लगता है तुम किसी अच्छे घर की महिला हो, तुम्हें काम करने की आदत नहीं है. तुम ये काम रहने दो और हमारे घर का काम कर दिया करो वह चारों आदमी उसे अपने साथ घर ले गए और वह चार मुट्ठी अनाज लाते और सभी बाँटकर खा लेते. एक दिन सेठानी ने कहा कि कल से आठ मुठ्ठी अनाज लाना. अगले दिन वह आठ मुठ्ठी अनाज लाए और सेठानी पड़ोसन से आग माँग लाई. उसने भोजन बनाया, विष्णु भगवान को भोग लगाया फिर सभी को खाने को दिया. सारे भाई बोले कि बहन आज तो भोजन बहुत स्वादिष्ट बना है. सेठानी ने कहा कि भगवान का जूठा है तो स्वाद तो होगा ही. सेठानी के जाने के बाद सेठ भूखा रहने लगा और आस-पड़ोस के सारे लोग कहने लगे क...

फूलों से घर एवं वातावरण को प्रदूषण से कैसे बचाएं ?

Image
1. Anthurium andraeanum (राजहंस लिली) राजहंस लिली हवा में नमी और वाष्प को बनाए रखती है. यह Xylene और Toluene जैसी हानिकारक गैसों को अवशोषित कर उन्हें हानि रहित पदार्थ में बदल देती है. 2. Gerbera jamesonii यह उजले फूलों वाला पौधा हवा में मौजूद विषाक्त पदार्थों को खत्म करने में मदद करता है. इसे अच्छी तरह से गर्म एरिया में रखना होता है. 3. Scindapsus (’Golden Lotos’) गोल्डेन लोटस छाया में बढ़ने वाले सभी पौधों में से बेस्ट पौधा है. यह आपके घर की हवा को साफ रखने के लिए उत्तम है. लेकिन एक बात याद रहे कि ये एक तरह से जहरीला पौधा भी होता है. इसलिए इसे बच्चों और जानवरों से दूर रखना चाहिए. 4. Aglaonema इस चीनी सदाबहार पौधे को बड़े होने के लिए ज़्यादा प्रकाश की ज़रूरत नहीं होती. लेकिन इसे प्रचुर मात्रा में नमी युक्त हवा की ज़रूरत होती है. यह साबित हो गया है कि ये पौधा हवा से बेंजीन जैसे पदार्थों को फिल्टर कर हवा को शुद्ध बनाता है. 5. Chlorophytum ( ’spider plant’) यह पौधा घर के अंदर उपयोग के लिए काफी अच्छा है. इसका कारण सिर्फ़ सुंदर दिखना नहीं है, बल्कि अध्ययन से प्रमाणित ह...

आखिर क्यों माता पार्वती ने दिया शिव, विष्णु, नारद, कार्तिकेय और रावण को श्राप:

Image
एक बार भगवान शंकर ने माता पार्वती के साथ द्युत (जुआ) खेलने की अभिलाषा प्रकट की। खेल में भगवान शंकर अपना सब कुछ हार गए। हारने के बाद भोलेनाथ अपनी लीला को रचते हुए पत्तो के वस्त्र पहनकर गंगा के तट पर चले गए। कार्तिकेय जी को जब सारी बात पता चली, तो वह माता पार्वती से समस्त वस्तुएँ वापस लेने आए। इस बार खेल में पार्वती जी हार गईं तथा कार्तिकेय शंकर जी का सारा सामान लेकर वापस चले गए। अब इधर पार्वती भी चिंतित हो गईं कि सारा सामान भी गया तथा पति भी दूर हो गए। पार्वती जी ने अपनी व्यथा अपने प्रिय पुत्र गणेश को बताई तो मातृ भक्त गणोश जी स्वयं खेल खेलने शंकर भगवान के पास पहुंचे। गणेश जी जीत गए तथा लौटकर अपनी जीत का समाचार माता को सुनाया। इस पर पार्वती बोलीं कि उन्हें अपने पिता को साथ लेकर आना चाहिए था। गणेश जी फिर भोलेनाथ की खोज करने निकल पड़े। भोलेनाथ से उनकी भेंट हरिद्वार में हुई। उस समय भोले नाथ भगवान विष्णु व कार्तिकेय के साथ भ्रमण कर रहे थे। पार्वती से नाराज भोलेनाथ ने लौटने से मना कर दिया। भोलेनाथ के भक्त रावण ने गणेश जी के वाहन मूषक को बिल्ली का रूप धारण करके डरा दिया। मूषक गणेश जी ...

शिव महापुराण के अनुसार भगवान शिव के 19 अवतार

Image
शिव महापुराण में भगवान शिव के अनेक अवतारों का वर्णन मिलता है, लेकिन बहुत ही कम लोग इन अवतारों के बारे में जानते हैं। धर्म ग्रंथों  के अनुसार भगवान शिव के 19 अवतार हुए थे। 1- वीरभद्र अवतार (Virbhadra Aavtar) : - भगवान शिव का यह अवतार तब हुआ था, जब दक्ष द्वारा आयोजित यज्ञ में माता सती ने अपनी देह का त्याग किया था। जब भगवान शिव को यह ज्ञात हुआ तो उन्होंने क्रोध में अपने सिर से एक जटा उखाड़ी और उसे रोषपूर्वक पर्वत के ऊपर पटक दिया। उस जटा के पूर्वभाग से महाभंयकर वीरभद्र प्रगट हुए। शिव के इस अवतार ने दक्ष के यज्ञ का विध्वंस कर दिया और दक्ष का सिर काटकर उसे मृत्युदंड दिया। 2- पिप्पलाद अवतार (Piplad Aavtar) :- मानव जीवन में भगवान शिव के पिप्पलाद अवतार का बड़ा महत्व है। शनि पीड़ा का निवारण पिप्पलाद की कृपा से ही संभव हो सका। कथा है कि पिप्पलाद ने देवताओं से पूछा- क्या कारण है कि मेरे पिता दधीचि जन्म से पूर्व ही मुझे छोड़कर चले गए? देवताओं ने बताया शनिग्रह की दृष्टि के कारण ही ऐसा कुयोग बना। पिप्पलाद यह सुनकर बड़े क्रोधित हुए। उन्होंने शनि को नक्षत्र मंडल से गिरने का श्राप दे दिय...

"हम सब निर्णय करें" गौमाता के जीवन के लिए

Image
1 सभी संत पुजारी बाबा एवं आश्रम मंदिर में गौमाता अवश्य रखें ! 2 बिना गौमाता के घी गौहर एवं गौमूत्र गौदुगध के बिना कोई भी पूजा पाठ हवन नही करवाएंगे ! 3 भगवान को भोग गौमाता के दूध में बनी मिठाई का ही लगाएंगे 4 दीपक सिर्फ गौ माता के घी का ही जलाएंगे 5 हमारे घरों मे पूर्व काल की तरह मेहमानवाजी पर दूध घी छाछ का ही उपयोग करें एवं घर आए लोगों को भी प्रेरित कर दे 6 बीमारियों एवं मोटापे से बचाव के लिए कोलड ड्रिंक के स्थान पर दूध छाछ का उपयोग करें 7 चाय काफी बोरनविटा के स्थान पर छाछ दूध को ही उपयोग करें 8 हरेक परिवार नियम से हर मांह कुछ दलिया दलहन एवं हरे चारे का भेंट गौशाल यां गौवास में देकर आंए पर जहां दूध बेचने वाले धंधा करते हों वहां दान न करें ये आपके लिए अहितकर होगा 9 घर पर दुकान पर दान पेटी में कुछ न कुछ डालते रहना एवं वह गौ सेवा संस्थान के लिए देना आपके जीवन की कठिनाइयों को दूर करता रहेगा 10 पलासटिक के लिफाफों का उपयोग नहीं करेंगे अगर प्रयोग करें तो उनको संभाल कर रिसाईकल करने के लिए तैयार रखे 11 अपना एवं अपने पारिवारिक सदस्यों का जन्मदिन गौवास एवं गौशाला...

न्याय अधिकारी

Image
बात उस समय की है जब भगवान विष्णु, शंकर और ब्रह्मा के बीच एक संवाद शुरू हुआ। यह संवाद था संसार में एक न्याय अधिकारी को जन्म देने का। यह संवाद तब शुरू हुआ जब देवो और असुरों के बीच लगातार युद्ध हो रहा था। वरन असुरो को लगता था कि बाद जब न्याय की बात आती है तो फैसला देवों के हक में सुनाया जाता है। परंतु असुरों के गुरु शुक्राचार्य को भगवान शंकर पर पूर्ण विश्वास था कि वह देवों के साथ असुरों के हितों की भी रक्षा करेंगे। मसलन सच तो यही है कि भगवान शंकर ने अपने परम भक्त शुक्राचार्य को निराश नहीं किया। भगवान् शंकर ही थे जिन्होंने शनिदेव के जन्म की पटकथा लिखी। शनिदेव का जन्म सूर्य पुत्र के रूप में हुआ जिनकी मां का नाम छाया था। एक पौराणिक कथा के अनुसार छाया ने शनि को एक जंगल में छुपा के रख उनका वही पालन-पोषण किया। यम के अलावा शनि भी एक पुत्र है। शनि देव को भी नहीं मालूम था उनके पिता स्वयं सूर्य देव है। लेकिन यह राज बहुत दिनों तक छुप ना सका। क्योंकि संसार को उसका न्याय अधिकारी मिलना था जो कर्मों के आधार पर लोगों को न्याय और दंड देगा। इधर देवाधिपति इंद्र देव और शुक्राचार्य जो असुरो के गुरु थे उ...

आइए आज हम आपको बताते है की दूध की शुद्धता की पहचान कैसे करें–

Image
1. दूध की पहचान करने के लिए सर्वप्रथम आप उसकी खुशबू लें यदि उस दूध में साबुन जैसी गंध आती है तो वह दूध सिंथेटिक है इसके विपरीत शुद्ध दूध में कुछ खास गंध नहीं आती है. 2. शुद्ध दूध स्वाद में हल्का मीठा होता है, जबकि नकली और सिंथेटिक दूध का स्वाद डिटर्जेंट और सोडा मिला होने के कारण कड़वा हो जाता है. 3. शुद्ध दूध को कुछ समय या 1 से अधिक दिन भी स्टोर करने पर उसका रंग नहीं बदलता, जबकि नकली दूध कुछ ही समय के बाद पीला पड़ने लगता है. 4. दूध में पानी के मिलावट की पहचान करने के के लिए दूध को एक काली सतह पर थोड़ा सा गिरा दे यदि दूध असली होगा तो उसके पीछे एक सफेद लकीर छूटेगी अन्यथा नही. 5. यदि हम शुद्ध दूध को उबालते है तो उसका रंग नही बदलता है, वहीं नकली दूध उबालने पर पीले रंग का हो जाता है. 6. दूध में पानी की मिलावट की जांच के लिए दूध को किसी चिकनी सतह जैसे लकड़ी या पत्थर की सतह पर दूध की एक या दो बूंद टपकाइये आप देखेंगे की यदि दूध शुद्ध है तो निचे की और बहने पर उसके पीछे सफ़ेद धारी जैसा निशान हो जायेगा यदि ऐसा नही होता है तो दूध अशुद्ध है. 7. यदि हम दूध को हाथो में लेकर ...

The Story About Mother Cow By Lord Sh Krishna

Image
To teach by example, Sri Krishna and Lord Balram show us when They descend into this world, how important is to protect, love and serve Cows and Bulls. Krishna is known as Gopala (protector of the Cows) or Govinda (one who gives pleasure to the Cows). Lord Balram represents plowing the land for agriculture and therefore always carries a plow in His hand, whereas Krishna tends Cows and therefore carries a flute in His hand. Thus the two brothers represent krisi-raksha (protecting Bulls by engaging them in farming) and go-raksha (protecting the Cows). 10.5.20 Purport Lord Krishna says in Srimad Bhagavatam, "I can be worshiped within the Cows by offerings of grass and other suitable grains and paraphernalia for the pleasure and health of the Cows, and one may worship Me within the Vaishnavas by offering loving friendship to them and honoring them in all respects." Kamadhenu, the sacred cow which grants all wishes and desires, is an integral part of Hindu mythology. This d...

भक्त के वश में है भगवान

Image
एक जंगल में एक संत अपनी कुटिया बनाकर रहते थे ! एक किरात (जानवरों का शिकार करने वाला)रहता था संत को देखकर हमेशा प्रणाम करता था !ऐसा हमेशा होता था रोज किरात कुटिया के सामने से निकलता और संत को प्रणाम करता !एक दिन किरात संत से बोला -बाबा !मै तो मृग का शिकार करने आता हूँ ;आप यहाँ किसका शिकार करने आते हो ?संत बोले -मै श्रीकृष्ण मृग का शिकार करने आता हूँ इतना कहकर संत रोने लगे ! किरात बोला -बाबा रोते क्यों हो ;मुझे बताओ ये कृष्ण देखने में कैसा है ?मैंने कभी इस तरह के शिकार के बारे में नहीं सुना ;मै अवश्य ही आपका शिकार आपको लाकर दूँगा !संत ने भगवान का स्वरुप बता दिय -काले रंग का है,मोर का मुकुट लगाता है,बासुरी बजाता है !किरात बोला -तुम्हारा शिकार हम पकड़कर लाते है जब तक शिकार हम आपको लाकर नहीं देगे तब तक पानी भी नहीं पीयेगे इतना कहकर किरात चला गया ! अब तो एक जगह जाल बिछाकर बैठ गया ३ दिन हो गए किरात के मन में वही संत द्वारा बताई छवि बसी हुई थी यूँ ही बैठा रहा ! भगवान को दया आ गई और बाल कृष्ण बासुरी बजाते हुए आ गए और स्वयं ही जाल में फस गए !किरात ने तो कभी देखा नहीं था संत द्वारा ...

हनुमान जी के अजर-अमर होने के 10 पक्के सबूत ! सबूत पढ़कर आप हनुमान के परम भक्त बन जाओगे

Image
कलयुग में अगर आप सुखी रहना चाहते हैं तो आपको हनुमान की पूजा जरूर करनी होगी. आप किसी को भी अपना प्रिय देवता मानते रहें लेकिन अगर आप हनुमान की पूजा नहीं करते हैं तो आपको दुःख और परेशानियाँ घेरती रहेंगी. अब आप ऐसा मत सोचिये कि आपको यह बातें हम बता रहे हैं किन्तु यह तो कलयुग के शास्त्रों में लिखा है कि हनुमान कलयुग के भगवान हैं. साथ ही साथ हनुमान ही ऐसे देवता हैं जो साक्षात् धरती पर कलयुग में विराजमान भी रहेंगे. तो आज हम आपको हनुमान जी के जीवन से जुड़ी कुछ रहस्यमयी बातें बताते हैं – हनुमान जी के होने के सबूत बताते है – 1. रामायण में बताया गया है कि जब लक्ष्मण मुर्छित पड़ें हुए थे तो वैद जी ने जिन जड़ी बूटियों का नाम बताया था वह हिमालय पर्वत पर ही मिलती थी. तब हनुमान जी हिमालय गये थे और वहां से पूरा पहाड़ ही उठाकर लाए थे. बाद में विज्ञान के समय श्रीलंका के अन्दर जो वह पहाड़ है उसकी जांच हुई तो वह और हिमालय के पहाड़ एक समान पाए गये थे. यह बात दर्शाती है कि हनुमान जी हिमालय से पहाड़ लेकर गये थे. 2. श्रीलंका का एक आदिवासी कबीला है जिसका नाम मातंग कबीला है. हनुमान जी इस कबीले के लोगों से आ...

जब घर में हों मकड़ी के जाले

Image
वास्‍तु के अनुसार मकड़ी के जाले घर में बहुत अशुभ माने जाते हैं। अमूमन देखा जाता है घर के निचले हिस्सों की तो सफाई हो जाती है लेकिन छत या ऊपरी हिस्सों की ठीक से सफाई नहीं हो पाती। ऐसे में वहां मकड़ी द्वारा जाले बना लिए जाते हैं। घर में ये जाले होना अशुभ माना जाता है। लोग कहते हैं कि घर में मकड़ी के जाले नहीं होना चाहिए। ये अशुभ होते हैं। ये अंधविश्वास नहीं है बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक और धार्मिक कारण मौजूद हैं। मकड़ी के जालों की संरचना कुछ ऐसी होती है कि उसमें नकारात्मक ऊर्जा एकत्रित हो जाती है। इसलिए घर के आनजिस भी कोने में मकड़ी के जाले होते हैं, वह कोना या हिस्सा नकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। इस कारण घर में कलह, बीमारियां व अन्य कई समस्याएं पैदा हो जाती हैं। मकड़ी के एक जाले में असंख्य सूक्ष्मजीव रहते हैं जो कि हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पंहुचाते हैं। इसलिए कहा जाता हैं कि अगर घर में मकड़ी के जाले होते हैं तो घर की सुख-समृद्धि का नाश होने लगता है क्योंकि नकारात्मक ऊर्जा के कारण घर का माहौल इतना अशांत हो जाता है कि व्यक्ति चाहकर भी अपने काम को मन लगाकर नहीं कर पाता है। इसलिए मकड...

कैसे हो गौ-रक्षण गौ-पालन

Image
गायों के संरक्षण के लिए एकमात्र उपाय यह है कि पहले हमें पुनः गौ-धन की उपयोगिता स्थापित करनी होगी. वर्तमान परिदृश्य में हम गौ-धन संरक्षण के लिए पुर्णतः गौशाला पर निर्भर हो गये हैं. गौशाला एक तरह से गायों के लिए सहारा भर है, यदि उसे हम पूर्णकालिक गौ-संरक्षण व्यवस्था की तरह अपनायेंगे, तो गौ-वंश रक्षा का हमारा उद्देश्य शायद फलीभूत होगा. गौशाला की व्यवस्था बेसहारा गायों के लिए बहुत पहले से उपलब्ध रही है, लेकिन पूर्णकालिक व्यवस्था के लिए जरूरी है कि किसान पुनः अपने घरों में गौ-पालन प्रारंभ करें. यांत्रिक खेती ने बैलों को खेतों से बाहर कर दिया है, इस कारण किसान के घरों में गाय की उपयोगिता नहीं रही. साथ ही देशी गाय की दूध उत्पादन क्षमता कम होने से किसान को उसका रख-रखाव महंगा पड़ने लगा है. खासकर चरनोई की भूमि खत्म होना भी एक कारण है, जिसकी वजह से किसानों ने गाय की जगह दूध के लिए भैंस को अपना लिया है. एक समय था, जब गांवों में किसानों के घरों में गायें होती थीं और कस्बों के घरों में भी  गौ-पालन को महत्व दिया जाता था. शहरीकरण ने धीरे-धीरे कस्बों के घरों से गाय को दूर किया और अब यांत्रि...

पंचगव्य सेवन

Image
 भारतीय वंश की गौमाता से मिलने वाले पांच गव्य (दूध, घी, मट्ठा, गौमूत्र एवं गोबर)| पंचगव्य शब्द एक देशी भारतीय नस्ल की गाय के पांच प्रमुख पदार्थ – गाय के मूत्र, गोबर, दूध, मट्ठा और घी द्वारा निर्मित दवा का वर्णन करने के लिए इस्तेमाल किया है| सभी पाँच गव्य सभी बीमारियों को ठीक करने में सक्षम है| सभी औषधीय गुणों के अधिकारी हैं और औषधीय उद्देश्य के लिए इनका उपयोग अकेले या आयुर्वेद में वर्णित कुछ अन्य जड़ी बूटियों के साथ संयोजन कर किया जाता है| गौमूत्र अर्क जिसे ‘गौमयादी अर्क’ या ‘गौमयादी सर्वरोग निवारिणी’ कहा जाता है एक प्रबल कैंसर विरोधी और एच आई वी विरोधी औषधी है, यह शरीर के तीनो दोषों (वात, पित्त और कफ ) को संतुलित भी करता है, इसलिए इसका सेवन किसी भी व्यक्ति द्वारा किया जा सकता है जो अपने आपको स्वस्थ रखना चाहता हो| जय श्री कृष्ण

भारतीय नस्ल की गाय विश्व में सर्वोत्तम

Image
मानी जाती है ।। पुराणों में और आयुर्वेद में दूध के जो श्रेष्ठ गुण वर्णित हैं, उनका संबंध कामधेनु कहलाने वाली भारतीय नस्ल की गायें से ही है ।। मां के दुध के पश्चात् सर्वाधिक लाभदायक, रोगों से लड़ने की शक्ति देने वाला, सुपाच्य, कम वसा युक्त, दैवी संस्कारों से युक्त तथा कैरोटीन युक्त दूध केवल भारतीय नस्ल की गाय ही देती है ।। इसी के दही, छाछ और घी का महत्व वर्णन किया जाता है ।। भैंस का, जर्सी या संकर गायों का, सोयाबीन का या रासायनिक दूध, वह दूध नही है जिससे सही अर्थों में हमारा तन- मन स्वास्थ रह सके ।। मगर बाजार में तो यही सब मिल रहा है और मजबूरी में हम इसे ही ले भी रहे हैं ।। अब तो प्लास्टिक थैली में पैक दूध और पावडर दूध चलन में है जिसकी गुणवत्ता के बारे में कुछ कहना ही बेकार है ।। जय श्री कृष्ण

संस्कार दिये बिना सुविधायें देना, पतन का कारण है याद रखियेगा !

Image
सुविधाएं अगर आप ने बच्चों को नहीं दिए तो हो सकता है वह थोड़ी देर के लिए रोए। पर संस्कार नहीं दिए तो वे जिंदगी भर रोएंगे। ऊपर जाने पर एक सवाल ये भी पूँछा जायेगा कि अपनी अँगुलियों के नाम बताओ । जवाब:- अपने हाथ की छोटी उँगली से शुरू करें :- (1)जल (2) पथ्वी (3)आकाश (4)वायू (5) अग्नि ये वो बातें हैं जो बहुत कम लोगों को मालूम होंगी । 5 जगह हँसना करोड़ो पाप के बराबर है 1. श्मशान में 2. अर्थी के पीछे 3. शौक में 4. मन्दिर में 5. कथा में

पंचगव्य शरीर के लिए

Image
पंचगव्य शरीर के साथ मन व बुद्धि को भी शुद्ध, सबल व पवित्र बनाता है | शरीर में संचित हुए रोगकारक तत्वों का उच्चाटन कर सम्भावित गम्भीर रोगों से रक्षा करने की क्षमता इसमें निहित है | इसमें शरीर के लिए आवश्यक जीवनसत्व (विटामिन्स), खनिज तत्व, प्रोटीन्स, वसा व ऊर्जा प्रचुर मात्रा में पायी जाती है | गर्भिणी माताएँ, बालक, युवक व वृद्ध सभी के लिए यह उत्तम स्वास्थ, पुष्टि व शक्ति का सरल स्त्रोत है |  निर्माण व सेवन-विधि : १ भाग गोघृत, १ भाग गोदुग्ध, १ भाग गोवर का रस, २ भाग गाय का दही व ५ भाग छाना हुआ गोमूत्र, सब मिलाकर २५–३० मि.ली. प्रात: खाली पेट धीरे-धीरे पियें | बाद में २ – ३ घंटे तक कुछ न लें | तीन बार इस मंत्र का उच्चारण करने के बाद पंचगव्य पान करें |  यत् त्वगस्थिगतं पापं देहे तिष्ठति मामके |  प्राशनात् पंचगव्यस्य दहत्वग्निरिवेन्धनम् ||  अर्थात त्वचा, मज्जा, मेधा, रक्त और हड्डियों तक जो पाप (दोष, रोग) मुझमें प्रविष्ट हो गये है, वे सब मेरे इस पंचगव्य-प्राशन से वैसे ही नष्ट हो जाये, जैसे प्रज्वलित अग्नि में सुखी लकड़ी डालने पर भस्म हो जाती है | (महाभारत)

गौमाता की सेवा का माहात्म्य

Image
(गौमाता की सेवा के माहात्म्य) अनादिकाल से मानवजाति गौमाता की सेवा कर अपने जीवन को सुखी, सम्रद्ध, निरोग, ऐश्वर्यवान एवं सौभाग्यशाली बनाती चली आ रही है. गौमाता की सेवा के माहात्म्य से शास्त्र भरे पड़े है. आईये शास्त्रों की गौ महिमा की कुछ झलकियाँ देखे –  (गौ को घास खिलाना कितना पुण्यदायी) तीर्थ स्थानों में जाकर स्नान दान से जो पुन्य प्राप्त होता है, ब्राह्मणों को भोजन कराने से जिस पुन्य की प्राप्ति होती है, सम्पूर्ण व्रत-उपवास, तपस्या, महादान तथा हरि की आराधना करने पर जो पुन्य प्राप्त होता है, सम्पूर्ण प्रथ्वी की परिक्रमा, सम्पूर्ण वेदों के पढने तथा समस्त यज्ञो के करने से मनुष्य जिस पुन्य को पाता है, वही पुन्य  बुद्धिमान पुरुष गौ माता को ग्रास खिलाकर प्राप्त कर लेता है.  गौ सेवा से वरदान की प्राप्ति जो पुरुष गौ की सेवा और सब प्रकार से उनका अनुगमन करता है, उस पर संतुष्ट होकर गौ माता उसे अत्यंत दुर्लभ वर प्रदान करती है. गौ सेवा से मनोकामनाओ की पूर्ति गौ की सेवा यानि गाय को चारा डालना, पानी पिलाना, गाय की पीठ सहलाना, रोगी गाय का ईलाज करवाना आदि करने वाले मनुष्य पुत्र,...